सोमनाथ मंदिर विध्वंस के 1000 वर्ष पूरे:अशोकनगर के शिवालयों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया ‘ओम नमः शिवाय’ का जाप

अशोकनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जिले के 17 मंडलों में स्थित शिवालयों में ‘ओम नमः शिवाय’ मंत्र का जाप किया। यह आयोजन गुजरात के प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर पर हुए आक्रमण के 1000 वर्ष और उसके जीर्णोद्धार के लगभग 80 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक तिवारी के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम हुआ। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी डॉ. हरवीर सिंह रघुवंशी ने बताया कि अशोकनगर मंडल में पुराना बाजार स्थित हजारेश्वर महादेव मंदिर गढ़ी में कार्यकर्ताओं ने जाप किया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष नीरज मनोरिया, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि मनोज शर्मा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सचिन चौधरी, मंडल प्रभारी धर्मेंद्र रघुवंशी और नगर मंडल अध्यक्ष प्रांजल जैन सहित कई कार्यकर्ता व श्रद्धालु उपस्थित रहे। नपाध्यक्ष नीरज मनोरिया ने इस अवसर पर कहा कि सोमनाथ महादेव मंदिर पर हुए हमलों के बावजूद, यह आज भी पूरे विश्व में श्रद्धा, आस्था और सनातन चेतना का प्रतीक बना हुआ है। उन्होंने बताया कि इसी पावन अवसर पर हजारेश्वर महादेव मंदिर में अशोकनगर नगर मंडल द्वारा ओमकार का सामूहिक जाप किया गया। इसी क्रम में, पछार मंडल में अध्यक्ष सनत शर्मा और मंडल प्रभारी सलिल त्रिपाठी के निर्देशन में युगल सरकार मंदिर स्थित शिव मंदिर पर पंचाक्षरी मंत्र का जाप किया गया और प्रसादी वितरित की गई। पछार मंडल के कार्यक्रम में पूर्व विधायक जजपाल सिंह जज्जी, जिला मीडिया प्रभारी डॉ. हरवीर सिंह रघुवंशी, डॉ. संजय श्रीवास्तव, बलराम सेन, संतोष रजक, श्रीपाल यादव, लखन यादव, वर्षा बड़कुल, माधोराज यादव और नरेश देवलिया सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *