सोमवार से खुलेंगे स्कूल, समय बदला:जिला कलेक्टर ने देर रात जारी किए आदेश, बारहवीं तक के स्कूल दस से चार बजे तक खुलेंगे

बीकानेर जिला कलेक्टर नमृता वृष्णि ने एक आदेश जारी करके जिले के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूल का समय बदलकर सुबह दस बजे से चार बजे तक कर दिया है। वहीं आंगनबाड़ी का समय सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक रहेगा। स्कूलों में शनिवार तक छुट्‌टी के आदेश पूर्व में जारी किए गए थे लेकिन फिर से छुट्‌टी बढ़ाने का कोई आदेश नहीं दिया है। जिला शिक्षा अधिकारी किशनदान चारण ने बताया कि कलेक्टर ने सभी स्कूलों का समय सुबह दस बजे से दोपहर चार बजे तक रखने के आदेश दिए हैं। बारहवीं कक्षा तक के सभी राजकीय व प्राइवेट स्कूलों के लिए ये आदेश दिए गए हैं। आदेश में साफ कहा गया है कि स्कूलों को इस आदेश की पालना करनी होगी। आदेश की अवहेलना करने पर सरकारी, प्राइवेट, आंगनबाड़ी और मदरसों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पूर्व में की थी तीन दिन की छुट्‌टी इससे पहले जिला कलेक्टर ने आठ से दस जनवरी तक अवकाश की घोषणा की थी। ये अवकाश आठवीं क्लास तक के स्टूडेंट्स के लिए था। जबकि नौंवीं से बारहवीं तक के स्टूडेंट्स के लिए समय दस बजे से चार बजे तक किया गया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *