सोलन में चार खनन माफिया पर FIR:वाहन मालिकों ने किया अनुमति का दावा, ग्रामीणों ने किया विरोध, पुलिस ने की निशानदेही

सोलन में नालागढ़ के रामपुर बसवाला में अवैध खनन मामले में पुलिस ने चार माफिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। दभोटा पुलिस ने पिछले सप्ताह खनन स्थल से तीन टिप्पर जब्त किए थे। वाहन मालिकों का दावा किया कि उन्हें इस क्षेत्र में खनन की अनुमति मिली हुई है। ग्रामीणों ने इस दावे का विरोध किया। उनका कहना है कि यह सरकारी भूमि है और यहां खनन की कोई अनुमति नहीं दी गई है। ग्रामीणों के विरोध के बाद पुलिस ने संबंधित विभाग के साथ मिलकर मौके पर निशानदेही की। जांच में पाया गया कि जमीन वास्तव में सरकारी है। इस रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने चार व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज आरोपियों पर धारा 303(2), 3(5) बीएनएस और धारा 21 खनन एवं खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। बद्दी पुलिस ने बताया कि अवैध खनन में प्रयुक्त वाहनों के खिलाफ एनजीटी की भी कार्रवाई की जाएगी। बद्दी पुलिस के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा ने पुष्टि की कि रामपुर बसवाला में की गई निशानदेही में भूमि सरकारी पाई गई। इसी आधार पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *