सोलन में फैक्ट्री में लगी आग, दो लोग मरे:यूपी के रहने वाले, मालिक पर FIR, ढाई करोड़ का नुकसान

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के रामशहर में स्थित रोजिन एंड टर्पेटाइन बिरोजा कथा फैक्ट्री में मंगलवार तड़के करीब चार बजे आग लग गई। इस हादसे में दो प्रवासी मजदूरों की झुलसकर मौत हो गई। आग लगने का कारण पता नहीं चला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार मृतक मजदूरों की पहचान उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के निवासियों के रूप में हुई है। 24 वर्षीय शिवदयाल माधोपुर का रहने वाला था। वहीं दूसरे मृतक अर्जुन सिंह पहाव पुरवा चंदापुर के रहने वाले थे। घटनास्थल पर पहुंचे नायब तहसीलदार नायब तहसीलदार रामशहर राजेंद्र ठाकुर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि इस आग से करीब ढाई करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। फैक्ट्री में आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। फैक्ट्री मालिक के खिलाफ मामला दर्ज पुलिस ने फैक्ट्री मालिक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक मजदूरों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ अस्पताल भेजा गया है। एसडीएम नालागढ़ राजकुमार और डीएसपी नालागढ़ भीष्म ठाकुर ने भी घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को आकलन कर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *