ब्लाक मुख्यालय से महज 4 किलोमीटर में केशलूर चौक में पिछले लंबे समय से सोलर स्ट्रीट लाइटों के खराब होने के कारण ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार ने लाखों रुपये खर्च कर सौर ऊर्जा लाइटें तो लगवा दीं, लेकिन उनके उचित रखरखाव की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। वर्तमान में अधिकांश लाइटें शो-पीस बनकर रह गई हैं। रात होते ही गांव की गलियां अंधेरे में डूब जाती हैं, जिससे बुजुर्गों और बच्चों को पैदल चलने में परेशानी होती है। केशलूर चौक में आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा से भारी ट्रकों का आगमन होता है जो चौक छोटी होने के चलते लाइट की बहुत ही ज्यादा आवश्यकता होती है। इस ओर पंचायत भी ध्यान नहीं देता न ही प्रशासनिक अधिकारी। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि इस चौक में कोई बड़ी घटना होने पर ही सोलर स्ट्रीट लाइट सुधारा जाएगा।


