भास्कर न्यूज| धमतरी
धमतरी सोशल क्लब एवं सखी सहेली ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में महिला दिवस, होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। आयोजन में समाजसेवी महिलाओं का सम्मान किया गया। सम्मानित होने वालों में रमा अग्रवाल, शोभा मगर, ओमलता राठी शामिल हैं। माला महावर एवं ममता गोयल ने कहा कि नारी और पुरुष एक-दूसरे के पूरक हैं। दोनों के समन्वित प्रयासों से ही समाज और सृष्टि की प्रगति संभव है। प्रत्येक महिला अपने आत्मबल, संवेदनशीलता और कर्मनिष्ठा पर गर्व अनुभव करे, यही इस आयोजन का मूल भाव है। कार्यक्रम में होली के पावन रंगों, स्नेहिल गुलाल, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, मनोरंजक खेल का आयोजन हुआ। इस अवसर पर सुमित्रा अग्रवाल, मनीषा शाह, डॉ. वर्षा जैन, मीना खंडेलवाल, सरोज अग्रवाल, रीटा लुंकड़, अनिता मित्तल, ओमलता राठी, सरला राखेचा, अनु नंदा, ममता लोहाना, आशा गांधी, डॉ. वीणा चटर्जी व अन्य मौजूद थे।


