सोशल ग्रुप पार्श्वनाथ का राजस्थानी थीम पर रंगारंग कार्यक्रम:कुराना तीर्थ में प्रभु आदिनाथ की प्रतिमा के समक्ष की आराधना

श्री दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप पार्श्वनाथ ने राजधानी के समीप प्राचीन आदिनाथ कुराना जैन मंदिर में राजस्थानी थीम पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने प्रभु आदिनाथ की प्राचीन प्रतिमा के समक्ष उपस्थित होकर सभी के मंगल मय जीवन की कामना की। ग्रुप के अध्यक्ष विपिन जैन एम पी टी ने बताया कि इस आयोजन में पुरुष सदस्य राजस्थानी धोती, कुर्ता, जैकेट और पगड़ी में जबकि महिला सदस्य राजपूताना पोशाक में नज़र आए। पूरी प्रांगण को सजाया गया था और ऐसा महसूस हो रहा था जैसे राजस्थान की एक नन्ही सी छाया प्रस्तुत हो। इस कार्यक्रम में सदस्य झूमते हुए राजस्थानी गानों पर नृत्य करते रहे और राजस्थानी फ्रूट का आनंद लिया। इस अवसर पर ग्रुप के संरक्षक मनोज बांगा, प्रमोद हिमांशु, संस्थापक अध्यक्ष, विपिन जैन एम पी टी, सचिव मनोज मन्नु, संरक्षक सुनील पब्लिशर्स, निवर्तमान अध्यक्ष मनीष जैन आर एम, उपाध्यक्ष प्रभात बरेला, सुधीर नरपत्या और अन्य गणमान्य सदस्य मौजूद थे। कार्यक्रम संयोजक प्रभात बचपन, आलोक हैप्पी, वरिष्ठ सलाहकार अनिल अलका, समन्वयक अनूप सिंघई और सहसचिव शैलेंद्र गोगा सहित कई प्रमुख सदस्य इस समारोह में शामिल हुए और आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *