धनबाद के लोयाबाद के रहने वाले 22 साल के आदित्य कुमार और बिहार के किशनगंज की रहने वाली 18 साल की श्रेया झा की दोस्ती सोशल मीडिया पर शुरू हुई थी। पांच साल पहले शुरू हुई बातचीत धीरे-धीरे गहरी दोस्ती में बदली और अब प्यार को रिश्ते में बदल दिया। दोनों ने परिजनों की मर्जी के बिना, लेकिन आपसी सहमति से जीवनसाथी बनने का फैसला लिया। घर से बिना बताए धनबाद पहुंची श्रेया जानकारी के अनुसार, श्रेया झा दो दिन पहले किशनगंज स्थित अपने घर से बिना किसी को बताए धनबाद के लोयाबाद पहुंची। यहां उसने आदित्य कुमार से मुलाकात की। दोनों पहले से ही एक-दूसरे को काफी अच्छी तरह जानते थे। श्रेया के पहुंचते ही आदित्य और उसके परिवार ने उसे स्वीकार कर लिया और शादी की तैयारी शुरू कर दी। इसके बाद दोनों ने धनबाद के पुटकी स्थित कोक प्लांट परिसर में मौजूद शिव मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह कर लिया। शादी में आदित्य के परिवार के कुछ सदस्य शामिल हुए, लेकिन श्रेया के परिवार की ओर से कोई नहीं पहुंचा। अपनी मर्जी से ही है शादी, साथ रहेंगे शादी के बाद नवविवाहित जोड़े ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्होंने यह शादी अपनी मर्जी और बिना किसी दबाव के की है। दोनों ने कहा कि वे एक-दूसरे से प्यार करते हैं और जीवन भर साथ निभाने का वादा किया है। उनका मानना है कि अगर साथ में ईमानदारी और समझदारी हो, तो हर मुश्किल आसान हो जाती है। आदित्य ने कहा हम दोनों ने भविष्य को लेकर कई सपने देखे हैं। अब हम उन्हें एक साथ पूरा करना चाहते हैं। वहीं श्रेया ने भी कहा कि वह आदित्य के साथ एक नया जीवन शुरू करने का निर्णय लिया है। लड़की के परिवार वालों को नहीं है जानकारी बातचीत के दौरान श्रेया ने बताया कि घर वालों को शादी की जानकारी नहीं है। वहीं लड़की के परिजनों की ओर से भी कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। लड़की ने कहा कि मेरे घर से कोई नहीं है। लड़के के परिवार वालों ने अपनाने की बात कही है।


