अमृतसर | डीसी साक्षी साहनी ने बताया कि चुनाव से जुड़ी हरेक जानकारी वोटर को सोशल मीडिया के जरिए भी मिलेगी। मुख्य चुनाव कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को सक्रिय कर दिया है। लोग फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर और यूट्यूब पर उपलब्ध मुख्य निर्वाचन कार्यालय के आधिकारिक अकाउंट से जुड़ सकते हैं। अकाउंट को केवल क्यूआर कोड स्कैन करके फॉलो किया जा सकता है।


