सोशल मीडिया पर अश्लील पोस्ट करने वाला गिरफ्तार:पोस्ट हटाने के बदले की वसूली, ज्यादा राशि की कर रहा था डिमांड

बासनी थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर अनर्गल व अश्लील पोस्ट कर दुष्प्रचार करने और पोस्ट हटाने के नाम पर अवैध वसूली करने वाले टॉप–10 आरोपियों में शामिल बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी द्वारा पीड़ित व उसके परिजनों को डराकर पैसे ऐंठने का मामला सामने आया था। क्या है पूरा मामला
बासनी थानाधिकारी नितिन दवे ने बताया कि 1 दिसंबर को रामनारायण जांगिड़ की ओर से न्यायालय परिवाद के जरिए थाने में दी गई रिपोर्ट में बताया गया कि रामेश्वर जांगीड उर्फ बैरिस्टर द्वारा पिछले तीन वर्षों से उसे फोन पर गाली-गलौच की जा रही थी। रामेश्वर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम, वॉट्सऐप व फेसबुक पर प्रार्थी, उसके परिजनों एवं महिलाओं के खिलाफ लगातार अश्लील व अनर्गल पोस्ट व टिप्पणियां कर दुष्प्रचार किया जा रहा था। आरोपी ने पोस्ट हटाने व भविष्य में दुष्प्रचार नहीं करने के बदले धमकाकर पहले 50 हजार रुपये वसूल किए और बाद में एक लाख रुपये की दोबारा मांग करने लगा। सामाजिक स्तर पर समझाइश के बावजूद आरोपी की गतिविधियां जारी रहीं। जयपुर से किया गिरफ्तार मामले की गंभीरता को देखते हुए आईटी एक्ट में मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू की गई। जांच के दौरान आरोपी के सोशल मीडिया अकाउंट्स की तकनीकी जांच की गई, जिनका संचालन रामेश्वर जांगीड उर्फ बैरिस्टर द्वारा किया जाना पाया गया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर जयपुर भेजी गई, जहां से गांव जावली, जिला नागौर निवासी रामेशवर को दस्तयाब कर गिरफ्तार किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *