सोशल मीडिया के जरिए नाबालिग से दोस्ती कर उसके साथ रेप करने के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार किया। जिसे सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया।
सीओ सिटी मदनसिंह ने बताया कि पाली शहर के कोतवाली थाने में 17 जुलाई 2025 को पीड़िता के परिजनों ने रिपोर्ट दी। जिसमें बताया कि उनकी 17 साल की नाबालिग बेटी को सोशल मीडिया पर प्रेमजाल में फंसाकर दिल्ली निवासी समीर ने उससे दोस्ती और 12 मई 2024 को भगाकर ले गया। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू की। और नाबालिग को बरामद कर उसके परिजनों को सौंपा। रिपोर्ट में बताया कि आरोपी ने उससे मारपीट की और गर्भ भी गिरवाया। मुंबई से किया दस्तयाब
आरोपी के मुम्बई में होने की खबर मिलने पर पाली पुलिस की एक टीम मुम्बई गई। जहां से आरोपी को दस्तयाब कर पाली लेकर आई। सोमवार को उसका मेडिकल करवाकर पुलिस ने कोर्ट में पेश् किया।


