नए वर्ष की आपको लाख-लाख बधाई! अगर ऐसा संदेश आपको भी सोशल मीडिया पर आता है तो सावधान हो जाएं, क्योंकि इस संदेश के लिंक को खोलने पर आपका मोबाइल हैक हो सकता है। यहां तक कि आपके मोबाइल का डेटा चोरी किया जा सकता है। फाजिल्का साइबर क्राइम ने खास तौर पर लोगों को सावधान रहने की अपील की है ताकि ऐसी घटनाओं के दौरान होने वाले फ्रॉड से बचा जा सके। जानकारी देते हुए साइबर क्राइम फाजिल्का के अधिकारी सुखमन सिंह ने बताया कि नए वर्ष का मौका है। ऐसे अवसर पर अगर आपको नए वर्ष की शुभकामनाओं का संदेश सोशल मीडिया पर आता है तो आप सावधान रहें, क्योंकि व्हाट्सएप के जरिए भेजे जा रहे ऐसे लिंक फ्रॉड का रूप ले रहे हैं। ठगी हो गई है तो तुरंत दें साइबर क्राइम ब्रांच को सूचना इससे न सिर्फ आपके साथ रुपयों की ठगी हो सकती है, बल्कि आपके मोबाइल का डेटा भी चोरी हो सकता है। इसलिए नए वर्ष पर साइबर क्राइम फाजिल्का द्वारा लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति ऐसी ठगी का शिकार हो गया है तो उसकी सूचना तुरंत साइबर क्राइम फाजिल्का थाने में दें ताकि उस पर समय रहते एक्शन लिया जा सके।


