सोशल मीडिया पर युवक का भड़काऊ पोस्ट:यादव-गुर्जर समाज ने निवाड़ी कोतवाली में सौंपा ज्ञापन

निवाड़ी जिले में सोशल मीडिया पर यादव और गुर्जर समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी और जान से मारने की धमकी देने वाले एक वीडियो को लेकर तनाव बढ़ गया है। राहुल भार्गव नाम की आईडी से पोस्ट किए गए इस वीडियो के विरोध में यादव वंशी क्षत्रिय समाज और दाऊ संगठन ने सोमवार को निवाड़ी कोतवाली में ज्ञापन सौंपा है। दतिया से शुरू हुआ विवाद निवाड़ी तक पहुंचा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर ‘राहुल भार्गव’ नाम की आईडी से 16 दिसंबर को एक वीडियो अपलोड किया गया था। इस वीडियो में युवक स्वयं को ‘राहुल वैध’ बताते हुए यादव और गुर्जर समाज के व्यक्तियों के लिए अभद्र, अमर्यादित और आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग कर रहा है। वीडियो में उन्हें जान से मारने की खुली धमकी भी दी गई है। इस घटना के बाद समस्त यादव वंशी क्षत्रिय समाज और श्री दाऊ ठाकुर यादव क्षत्रिय कल्याण समिति (दाऊ संगठन) के सदस्यों ने एकजुट होकर निवाड़ी कोतवाली पर प्रदर्शन किया। उन्होंने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए एक ज्ञापन प्रस्तुत किया। समाजजनों ने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई की भी मांग की है। समाज के सदस्यों ने आरोप लगाया कि यह व्यक्ति पहले भी कई गंभीर आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है और उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। उनका कहना है कि जमानत पर बाहर आने के तुरंत बाद फिर से सोशल मीडिया पर धमकी भरा और अशांति फैलाने वाला वीडियो पोस्ट करना एक गंभीर अपराध है। जमानत पर आया और फिर धमकी देना शुरू?
ज्ञापन में बताया गया कि आरोपी 16 दिसंबर, मंगलवार को ही दतिया जेल से जमानत पर बाहर आया है। यानी बाहर आते ही उसने फिर से सोशल मीडिया से शुरू कर दी अशांति फैलाने की हरकतें। समाज ने इसकी जमानत रद्द करने की मांग रखी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *