सोशल मीडिया पर युवती की फोटो वायरल की; गिरफ्तार

भास्कर न्यूज | बलौदाबाजार सिटी कोतवाली पुलिस ने युवती का निजी फोटो इंस्टाग्राम पर अपलोड कर उसे बदनाम करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने युवती को धमकी देकर उसकी निजी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की थी, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान हो गई थी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 6 फरवरी को युवती ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि निखिल ठाकुर (29) निवासी सिविल लाइन बलौदाबादार ने इंस्टाग्राम के माध्यम से उसका निजी फोटो शेयर कर दिया है। इससे उसके परिवार और समाज में उसकी छवि खराब हो रही है। युवती ने बताया कि आरोपी को ऐसा करने से मना करने पर उसने जान से मारने की धमकी देते हुए फोटो अपलोड कर दिया, जिससे वह मानसिक तनाव में आ गई। प्रकरण में अपराध क्रमांक 103/2026 के तहत धारा 79, 351(2) बीएनएस तथा 67 आईटी एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। सिटी कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने युवती को बदनाम करने की नीयत से उसकी निजी तस्वीर इंस्टाग्राम आईडी के माध्यम से साझा करने की बात स्वीकार कर ली।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *