सोशल मीडिया पर रहेगी जिला पुलिस की पैनी नजर : अरविंद

भास्कर न्यूज | हजारीबाग पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पूरे देश भर में सुरक्षा-व्यवस्था अलर्ट मोड पर है। हजारीबाग में भी पुलिस अलर्ट है। जिले के एसपी अरविंद कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि यह घटना बेहद निंदनीय है। घटना के बाद पूरे देश भर में सुरक्षा अलर्ट मोर्ड में चली गई है। हजारीबाग में भी सभी थानों की पुलिस अलर्ट है। उन्होंने कहा कि विशेष कर सोशल मीडिया पर विशेष नजर है। एसपी ने बोकारो की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि अगर हजारीबाग से कोई भी व्यक्ति आपत्तिजनक पोस्ट करेगा तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मालूम हो कि उतरी छोटानागपुर प्रमंडलीय मुख्यालय हजारीबाग से आतंकियों का दो दशक से भी पहले का संंबंध रहा है। देश में हुए कई बड़े आतंकी घटनाओं में हजारीबाग का नाम सामने आया और यहां से आतंकी पकड़े भी गए। ऐसे में यदि फिर से काई की अपराधी जिले में संदिग्घ कार्यों में पकड़े जाएंगे तो उनपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस लगातार पैनी नजर बनाए हुए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *