सोशल मीडिया पर हथियार के साथ पोस्ट डालना पड़ा भारी:एक युवक गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

भीलवाड़ा में सोशल मीडिया पर हथियार के साथ पोस्ट डालने के मामले में काछोला थाना पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया हैं।एंटी गैंगस्टर डीएसटी, साइबर सैल व काछोला थाने की टीम ने ज्वाइंट कार्रवाई करते हुए सोशल मीडिया पर हथियार के साथ पोस्ट डालने वाले युवक को गिरफ्तार कर इसके पास से देशी कट्टा व एक कारतूस बरामद किया है। काछोला थाना प्रभारी श्रद्धा पचौरी ने बताया कि एसपी धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में अवैध हथियारों व आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए एएसपी पारस जैन व डीएसपी कोटड़ी प्रमोद कुमार शर्मा के सुपरविजन में एंटी गैंगस्टर टीम व काछोला पुलिस की संयुक्त टीम का गठन किया गया। इस टीम ने आपराधिक गैंग को सोशल मीडिया पर फॉलो करने वाले संदिग्धों द्वारा अपराधियों का महिमा मंडन करने व पोस्ट डालने वालों के खिलाफ लगातार निगरानी की।इसी के तहत थाना क्षेत्र के काछोला के आचार्य मोहल्ला निवासी मोहित आचार्य को हथियार के साथ इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालने के साथ ही मारवाड़ ग्रुप 002 एवं अन्य आपराधिक प्रवृत्ति के सोशल मीडिया ग्रुप को फोलो करने और एक देशी कट्टा व एक कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने इसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *