सोशल मीडिया से दूर बना कर परीक्षा की तैयारी करें

बेमेतरा| शासकीय हाई स्कूल मटका के कक्षा 9वीं के विद्यार्थियों ने कक्षा 10 वीं के विद्यार्थियों को विदाई दी। सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति बच्चों ने दी, जिसे व्याख्याता अरूणिका दीवान के निर्देशन में तैयार किया गया था। सरपंच मनाराम साहू ने बच्चों से कहा कि आप सब सोशल मीडिया से दूर रहकर खूब पढ़ाई करें। हर हाल में शासकीय हाई स्कूल मटका का परीक्षा परिणाम बेहतर लाने का प्रयास करें। जितेंद्र यदु ने पढ़ाई, परीक्षा-परिणाम के साथ-साथ संस्कारवान बनकर लगातार आगे बढ़ने प्रेरित किया। प्राचार्य मीनाक्षी शर्मा ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ने, पूरी तैयारी के साथ परीक्षा दिलाने व स्कूल का नाम रोशन करने जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि हमारे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। विज्ञान विषय की निशुल्क अध्यापन कार्य कराने तेजस्विनी साहू को प्राचार्य ने प्रशस्ति पत्र व 1100 रुपए की सम्मान राशि भेंट स्वरूप प्रदान की। व्याख्याता गजानंद शर्मा ने बच्चों को समय की महत्ता बताते हुए ऊर्जा व सकारात्मक सोच के साथ ब्लूप्रिंट के आधार पर क्रमबद्ध अध्ययन को आवश्यक बताया। कार्यक्रम का संचालन कक्षा 9वीं की छात्रा आंचल यादव व प्रेरणा साहू ने किया। शत्रुहन यदु, भीष्मदेव यदु, धन्नु साहू, व्याख्याता सुरेंद्र कुमार गायकवाड, अरूणिका दीवान, प्रभात सिंह, प्रदीप कुमार राजपूत आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *