जालंधर | गुरुद्वारा डेरा संतगढ़ में वर्तमान मुखी संत बाबा भगवान सिंह (हरखोवालिए) की देखरेख में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर गुरमत समागम करवाया गया। श्री सुखमनी साहिब सोसायटी संतगढ़, हरदेव नगर एवं क्षेत्र की निवासियों की संगतों द्वारा आयोजित समागम में सचखंड श्री दरबार साहिब जी के हजूरी रागी प्रो. जगरूप सिंह खालसा, भाई रविंदर सिंह बॉम्बे वाले तथा सोसायटी के बच्चों के जत्थों ने गुरबाणी का रसपूर्ण कीर्तन श्रवण करवा कर संगतों को निहाल किया। कथावाचक भाई जसपाल सिंह ने गुरमत विचारों से संगतों को निहाल किया। सोसायटी की ओर से संत बाबा भगवान सिंह को उनकी सेवाओं को देखते हुए उन्हें सम्मानित किया। प्रकाश दिवस के संबंध में गुरुद्वारा डेरा संतगढ़ सिंहपुरा करतारपुर में समागम आयोजित किए गए थे। जिनमें भाई दलीप सिंह पटियाला वाले, भाई अमृतपाल सिंह हजूरी रागी गुरुद्वारा डेरा संतगढ़ जालंधर तथा कथावाचक भाई लवप्रीत सिंह ने कथा-कीर्तन के माध्यम से संगतों को निहाल किया।


