सोसायटी ने 46 बच्चों को पहनाए स्वेटर व टोपी

नागौर. गर्म स्वेटर के साथ बच्चे और मौजूद सोसायटी पदाधिकारी। संयुक्त सचिव जस्साराम धोलिया ने कहा कि सोसायटी ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में भागीदारी का माहौल भी बनाना चाहती है। सचिव मिट्ठू राम ढाका, कोषाध्यक्ष दुलाराम सिंवर व सोसायटी की गवर्निंग कौंसिल के सदस्य बलवीर खुड़खुड़िया ने सोसायटी के कामकाज पर प्रकाश डाला। सीबीईओ अनिता बागड़ी ने रेडक्रॉस सोसायटी के कार्यों को सराहना करते हुए कहा कि सोसायटी ने सही समय पर अच्छी शुरुआत की है, जो धन्यवाद के पात्र हैं। सोसायटी के सदस्य विनोद भाटी, सीताराम खुड़खुड़िया व हनुमान भाकर ने विचार व्यक्त किए। इस दौरान एसीबीईओ राधेश्याम गोदारा, प्रधानाध्यापक रामकुमार भाटी, अध्यापक सुशील छरंग मौजूद रहे। भास्कर न्यूज । नागौर इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से सोमवार को हनुमान बाग स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय संख्या-9 में कार्यक्रम आयोजित कर स्कूल में अध्ययनरत बच्चों को स्वेटर वितरित किए गए। स्कूल के सभी बच्चे पूरी बाहों के टोपी सहित गर्म स्वेटर (हुड्डी) पहनकर प्रफुल्लित नजर आए। इस दौरान सोसायटी ने स्कूल के 46 बच्चों को स्वेटर पहनाए। सोसायटी के चेयरमैन रामप्रकाश मिर्धा ने कहा कि सबसे अच्छा काम तो प्रेमपूर्वक जरूरतमंद की मदद करना है और प्रेमपूर्वक किया गया काम फलदायी होता है। सोसायटी यह काम भली-भांति कर रही है। उन्होंने बताया कि पूरी सर्दी के दौरान सोसायटी सर्दी से बचाव के उपाय करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *