सो क्यों बिसरे जिन सब कुछ दिया…

भास्कर न्यूज |लुधियाना 38 डिग्री की तीखी धूप, तपती सड़कों की गरमी और पसीने से तरबतर माहौल भी की आस्था को डिगा नहीं सका। मंगलवार को गुरुद्वारा अमर शहीद बाबा दीप सिंह साहिब में आयोजित भव्य जप तप समागम में हजारों संगत ने हिस्सा लिया। सुबह 10 बजे से ही संगत गुरुद्वारा साहिब में जुटने लगी थी और शाम 4 बजे तक पूरे श्रद्धा-भाव से वाहेगुरु सिमरन करती रही। दरबार हॉल में जगह कम पड़ गई तो संगत बिना किसी झिझक के सड़कों और गलियों में बैठ गई। तपती धूप के बावजूद हर चेहरे पर भक्ति का उजाला साफ दिख रहा था। समागम की शुरुआत स्त्री सत्संग सभा की महिलाओं ने श्री जप जी साहिब और श्री सुखमणि साहिब के पाठ से की। संगत की सेवा में भी कोई कमी नहीं रही। सेवादारों ने हाथों के पंखे से संगत को हवा दी, तो कई संगतों ने पानी, लस्सी और जल का लंगर लगा रखा था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *