सौकंदा गांव में संदिग्ध अवस्था में अधेड़ की मौत

बारां| सीसवाली थाना क्षेत्र के सौकंदा गांव में रविवार को एक अधेड़ की घर पर ही अचानक तबीयत खराब हो गई। परिजनों को पता चलने पर बारां जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर उपचार के दौरान मौत हो गई। अस्पताल चौकी के कलुआराम ने बताया कि नरेश (50) पुत्र मांगीलाल मीणा की घर पर ही तबीयत खराब हो गई थी। अस्पताल में लाने पर उपचार के दौरान चिकित्सकों से उसे मृत घोषित कर दिया। प्रथम दृष्ट्या मामला संदिग्ध लगने पर शव को पोस्टमार्टम रूम में रखवाकर सूचना सीसवाली थाना को दी गई है। इधर, तुलसा कोटड़ी गांव में झगड़े में एक घायल सदर थाना क्षेत्र के तुलसा कोटड़ी गांव में रविवार को दो पक्षों में लड़ाई-झगड़े हो गया। जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। परिजनों और आसपास मौजूद लोगों ने घायल को शहीद राजमल मीणा जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल चौकी के कलुआराम ने बताया कि राकेश(32) पुत्र रामदयाल माली तुलसा कोटड़ी में लड़ाई-झगड़े के दौरान घायल हुआ था। जो अस्पताल में भर्ती है और उपचाराधीन है। मामले की सूचना कंट्रोल रूम को दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *