जालंधर| दोमोरिया पुल के पास स्थित प्राचीन शिव मंदिर में भक्तों ने मां बगलामुखी जी का महायज्ञ करवाया। मुख्य पुरोहित पं. सिद्ध देव जोशी ने सभी देवी-देवताओं का आह्वान करवाने के बाद नवग्रह पूजन करवाया। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मां बगलामुखी जी का महायज्ञ किया। उन्होंने कहा कि पौष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर स्कंद षष्ठी मनाई जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, स्कन्द षष्ठी के दिन भगवान कार्तिकेय की विशेष पूजा-अर्चना करने से साधक का जीवन खुशियों से भर जाता है और शुभ फल की प्राप्ति होती है। यहां प्रधान यादव खोसला, रमेश सहदेव, गुरचरण बजाज, सुनील सहदेव, मानव बजाज, वैभव शर्मा, गोविंद खोसला, मनीष रेहान, सुरेश चंद्र, अश्विनी तुली, पुनीत शर्मा व अन्य मौजूद रहे।


