स्काउट्स, गाइड्स को प्रमाण पत्र वितरित किए

बालोद| विश्व चिंतन दिवस एवं विचार दिवस के हीरक जयंती वर्ष के अवसर पर राज्य एवं जिला कार्यालय के निर्देशानुसार भारत स्काउट्स एवं गाइड्स स्थानीय संघ बालोद द्वारा विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की रूपरेखा बीईओ व जिला सहायक आयुक्त मोहिनी यादव में तैयार की गई। विवेकानंद सभागार बालोद में स्काउटिंग के जनक लॉर्ड बेडेन पावेल के जन्मदिवस पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी दुधली में विकासखंड बालोद से प्रतिभागिता निश्चित करने वाले सीनियर स्काउट्स, गाइड्स, रोवर-रेंजर्स, लीडर्स एवं प्रभारियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रपति गाइड कुमुदिनी साहू, प्राचार्य सेजेस हिंदी माध्यम अरुण साहू, जिला संगठक आयुक्त प्रेमलता चंद्राकर, नेमसिंह साहू, महाविद्यालय के भौतिकी विभागाध्यक्ष डॉ. आरडी साहू, डॉ. दीपाली मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *