विजय नगर स्थित स्कीम नंबर-54 में बुधवार शाम एक रिटायर्ड एक्साइज कमिश्नर ने कार के ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दबा दिया। इससे कार तेजी से दौड़ी और तीन अन्य कारों और एक मोपेड में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से अफसर की कार में आग लग गई। हादसे की आवाज सुनकर लोग दौड़े और अफसर को बाहर निकाला फिर आग बुझा दी। पुलिस ने स्कीम-54 में रहने वाले कारोबारी संचित वर्मा की शिकायत पर कार क्रमांक MP09 CT 7720 के चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। संचित का कहना है कि कार उनके पीछे की कॉलोनी में रहने वाले रिटायर्ड एक्साइज कमिश्नर एनके आहुजा (85) चला रहे थे। संचित ने बताया कि आरोपी अपनी कार काफी तेज गति से चलाकर लाए। उन्होंने सबसे पहले सड़क किनारे खड़ी पंकज विजयवर्गीय की कार (MP09 CS 6100) में टक्कर मार दी। इससे उनकी कार टकराकर आगे खड़ी संजीव शुक्ला की बलेनो (MH20 FG 6729), विनीता चौहान की स्कूटी व मेरी कार (MP09 DV 7007) से टकराई। टक्कर मारने से बुजुर्ग की कार में आग लग गई। बीआरटीएस की रैलिंग में घुसी तेज रफ्तार कार विजय नगर क्षेत्र में एबी रोड पर पंचमुखी हनुमान मंदिर के आगे एक तेज रफ्तार कार बीआरटीएस के डिवाइडर पर चढ़ती हुई रैलिंग में जा घुसी। यहां बन रहे ब्रिज के कारण रैलिंग हटा दी गई है, इसी वजह से चालक गफलत में आ गया। टीआई चंद्रकांत पटेल के अनुसार हादसा गुरुवार रात को हुआ। यहां ब्रिज बनने के चलते डिवाइडर से रैलिंग हटा दी गई है, इसके कारण सामने से आने वाले वाहन चालकों को डिवाइडर दिखाई नहीं देता है। इसी के चलते हादसा हुआ। डिवाइडर पर चढ़ने के कारण कार की गति धीमी हो गई थी वरना बड़ा हादसा हो सकता था। एरोड्रम इलाके में एक्टिवा सवार युवती को डंपर ने टक्कर मारी, बाल-बाल बची एरोड्रम इलाके में गुरुवार सुबह एक्टिवा सवार युवती को एक डंपर ने चपेट में ले लिया। युवती दूर फिंका गई, जबकि उसकी एक्टिवा चकनाचूर हो गई। हादसे में युवती बाल-बाल बची है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, घटना बाबा श्री गार्डन के पास की है। यहां 22 साल की युवती एिक्टवा से जा रही थी। तभी पीछे से आ रहे रेती से भरे डंपर ने तेज रफ्तार में चलाते हुए उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद ड्राइवर डंपर छोड़कर मौके से भाग निकला।


