अमृतसर | मजीठा रोड इलाके में स्कूटी और 5 हजार रुपए छीनने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने काबू किया है। आरोपियों की पहचान सागर, शिवम भाटिया और अंकित भाटिया तीनों निवासी संधू कॉलोनी, मजीठा रोड के रूप में हुई है। आरोपियों ने हैप्पी सिंह निवासी मजीठा रोड से 23 जनवरी को रात करीब 11.50 बजे पिस्तौलनुमा वस्तु दिखाकर 5 हजार रुपए और स्कूटी छीन ली थी और धक्का देकर फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


