स्कूटी योजना में आवेदन 30 जनवरी तक आमंत्रित

भास्कर संवाददाता | भीलवाड़ा कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना एवं देवनारायण स्कूटी योजना वर्ष 2025-26 के लिए फिर से पोर्टल खुला है। जिसके लिए http//hte.rajasthan. gov.in पर आवेदन किया जा सकता है। नोडल कॉलेज सेमुमा गर्ल्स कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर सावन कुमार जांगिड़ ने बताया कि स्कूटी योजना में ऑनलाइन आवेदन के लिए पोर्टल 3 जनवरी से 30 जनवरी तक खोला गया है। छात्राएं योजना से संबंधित दिशा निर्देश, नियम एवं संलग्न किए जाने वाले दस्तावेजों के साथ आवेदन करें। स्कूटी योजना जिला नोडल सुनीता भार्गव ने बताया कि छात्राएं आवेदन में किसी भी प्रकार की समस्या आने पर अपने स्वयं के महाविद्यालय प्रभारी अथवा जिला नोडल महाविद्यालय से संपर्क कर सकती हैं। आवेदन के लिए विद्यार्थी के पास जनआधार कार्ड होना आवश्यक है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *