स्कूली छात्राओं को कराया गया महिला थाना का विजिट, दी कानून की जानकारी

भास्कर न्यूज | गिरिडीह बाल विकास व सामाजिक सुरक्षा विभाग के तहत बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना अन्तर्गत महिला थाना में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सर जेसी बोस उत्कृष्ट विद्यालय की छात्राओं को एक्पोजर विजिट करवाया गया। कार्यक्रम में बाल संरक्षण पदाधिकारी जीतू कुमार, विधि-सह प्रोबेशन पदाधिकारी अहमद अली, संरक्षण पदाधिकारी और संस्थागत देखभाल, कामेश्वर कुमार आदि थे। महिला थाना के पुलिस पदाधिकारी राजेश्वरी देवी ने महिलाओं और बच्चों में संबधित कानूनी जानकारी बालिकाओं को दी। कहा कि बच्चियां कभी भी थाना में आकर शिकायत लिखवा सकती है। यदि नहीं कर सकती है तो 100 नंबर डायल कर पुलिस सहायता मांग सकती है। पुलिस हमेशा आप सभी की सेवा में तत्पर है। बताया गया कि जिला बाल संरक्षण ईकाई 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों की पूर्ण सहायता करता है। चाहे बाल-विवाह से पीड़ित हो, गुमशुदा हो, मानव तस्करी के शिकार हो या पोक्सो की पीड़िता हो। विधि-सह-प्रोबेशन प्राधिकारी, अहमद अली ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान पर चर्चा करते हुए कहा कि बेटियों को शिक्षित करना बहुत आवश्यक है, बीच में उनकी पढ़ाई को रोकना नहीं चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *