स्कूली बच्चों और अभिभावकों को साइबर सुरक्षा का पाठ:इंदौर पुलिस ने दी डिजिटल धोखाधड़ी से बचने और अग्नि सुरक्षा की जानकारी

इंदौर के तीरथबाई कलाचंद स्कूल में 1 फरवरी को साइबर सुरक्षा और बाल पालन-पोषण पर एक महत्वपूर्ण जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। कक्षा 8वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में जूनी इंदौर और रावजी बाजार के पुलिस स्टेशन इंचार्ज सहित साइबर सेल के विशेषज्ञों ने मार्गदर्शन किया। आग लगने पर उपकरणों का इस्तेमाल भी सिखाया। जूनी इंदौर पुलिस स्टेशन इंचार्ज अनिल कुमार गुप्ता ने डिजिटल धोखाधड़ी से बचाव के साथ-साथ किशोरों में बढ़ती नशे की लत जैसी गंभीर समस्याओं पर प्रकाश डाला। साइबर सेल अधिकारी अरविंद कुमार ने ऑनलाइन सुरक्षा के महत्वपूर्ण टिप्स साझा किए। रावजी बाजार के स्टेशन इंचार्ज रत्नांबर शुक्ला ने अभिभावकों को बच्चों के व्यवहार में आने वाले बदलावों को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी। विद्यालय की प्रधानाचार्य अश्विनी सजापुरकर ने बच्चों की दिनचर्या पर नज़र रखने और स्कूल के साथ सहयोग की अपील की। उन्होंने इंदौर क्लाइमेट मिशन और स्किल्स बिल्डर कार्यक्रम में भागीदारी के लिए भी प्रेरित किया। यह साइबर जागरूकता अभियान 1 से 11 फरवरी 2025 तक चलेगा, जिसका उद्देश्य समाज को डिजिटल रूप से सशक्त और सुरक्षित बनाना है। कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्य ने पुलिस अधिकारियों का आभार व्यक्त किया और उनके बहुमूल्य मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद दिया। इस पहल से स्कूली छात्रों और अभिभावकों को साइबर सुरक्षा और जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *