स्कूली बच्चों को यातायात नियम सिखाए:वायुसेना विद्यालय में कक्षा 6 से 11 तक के छात्रों को सड़क सुरक्षा की जानकारी दी

जयपुर के आमेर रोड स्थित वायुसेना विद्यालय में बुधवार को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में कक्षा 6 से 11 तक के विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। राजस्थान यातायात पुलिस विभाग के प्रशिक्षक कांस्टेबल प्रेमसिंह ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने वाहन चालकों के लिए हेलमेट और ड्राइविंग लाइसेंस की अनिवार्यता पर जोर दिया। साथ ही वाहन की नियमित जांच के महत्व को भी समझाया। प्रशिक्षक ने आपातकालीन नंबर 102, 112, 1093 और 108 की जानकारी भी छात्रों को दी। विद्यालय के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर स्क्वाड्रन लीडर कुणाल ने दुर्घटनाओं के उदाहरण देकर नियमों के पालन की आवश्यकता समझाई। कार्यक्रम के अंत में प्रचार्या सीमा भाटी ने प्रशिक्षक प्रेमसिंह का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर स्कूल मैनेजर वारंट अफसर अभिमन्यु मिश्रा भी मौजूद रहे। स्कूल मीडिया प्रभारी घनश्याम शर्मा ने बताया कि यह कार्यशाला 17 फरवरी से चल रहे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत आयोजित की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *