भास्कर न्यूज | जालंधर किशनपुरा स्थित लाला हंस राज स्कूल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच पंजाब की और से लाला लाजपत राय का जन्म दिवस मनाया गया। इस मौके पर संदीप तोमर ने देश भक्ति पर आधारित गीत गा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान स्कूली छात्रों ने लाला जी के पद चिन्हों पर चल कर देश व समाज की निस्वार्थ सेवा करने का प्रण लिया। स्मृति मंच पंजाब के अध्यक्ष किशनलाल शर्मा ने कहा की लाला लाजपत राय का त्याग, वीरता और राष्ट्र भक्ति हमेशा सभी को प्रेरित करती रहेगी। लाला लाजपत राय भारतीय स्वतंत्रता अभियान के मुख्य नेता के रूप में याद किये जाते है। इस मौके पर पार्षद रवि कुमार, राजेश वर्मा, आजाद वीर, डॉ गगनदीप, बंटी, नवीन,आदि शामिल थे।


