स्कूली बच्चों ने भोलेनाथ के जयकारे लगा मनाया त्योहार

भास्कर न्यूज | लुधियाना जैन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल इकबाल गंज रोड के प्राइमरी विंग के स्टूडेंट्स ने शिवरात्रि का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया। स्टूडेंट्स ने भोलेनाथ के जयकारे लगाए और सुंदर-सुंदर भजन गाए। स्टूडेंट्स ने भगवान भोलेनाथ और पार्वती माता जी के रूप में बड़ा सुंदर डांस प्रस्तुत किए। स्टूडेंट्स ने मॉडल, चार्ट, पोस्टर और अन्य गतिविधियों के माध्यम से अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन सुखदेव राज जैन, प्रधान नंद कुमार जैन, सीनियर उप प्रधान विपन कुमार जैन, उप प्रधान बांका बिहारी लाल जैन, जनरल सेक्रेटरी राजीव जैन, सेक्रेटरी राकेश कुमार जैन, मैनेजर अरविंद कुमार जैन, कोषाध्यक्ष अशोक जैन का सहयोग रहा। स्कूल के प्रधान नंद कुमार जैन ने कहा भगवान कण- कण में विद्यमान है। स्कूल प्रिंसिपल मोनिका शर्मा ने अपने संदेश में स्टूडेंट्स को कहा हमें अपने धार्मिक त्योहारों के महत्व को समझना चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *