स्कूलों और संस्थाओं में भुग्गा जलाकर मनाई लोहड़ी, बांटी खुशियां

अमृतसर | हिन्दू सभा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में लोहड़ी का पर्व विद्यार्थियों एवं स्टाफ ने धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया। स्टाफ ने भुग्गा जलाकर बच्चों में मूंगफली, रेवड़ी, फल आदि चीज़ें बांटी। प्रिंसिपल वरिद्र पाल एवं स्टाफ ने इस अवसर पर सभी की शुभकामनाएं मांगी एवं बच्चों को इस त्यौहार की महत्ता के बारे में बताया। चेयरमैन नरेश महाजन, सेक्रेटरी दीपक अरोड़ा ने इस अवसर पर स्कूल स्टाफ को अपनी तरफ से बधाई दी। अमृतसर| श्री गीता सेवा समिति की ओर से गीता भवन में लोहड़ी पर्व मनाया गया। इस दौरान समिति के प्रधान राजीव जोशी प्रतिभा शर्मा और विनीत शर्मा मुख्य रूप से शामिल हुए। उन्होंने पूर्ण रीति-रिवाज से लोहड़ी का भुग्गा जलाकर पूजा अर्चना की। वहीं लोहड़ी का शुभारंभ नित्य शर्मा और अभिराज के जन्मदिन का केक काटकर उन्हें बधाई दी गई। वहीं सारे गीता भवन को रंग बिरंगी पतंगों से सजाया गया। इस मौके पर चेयरमैन रजिंदर शर्मा, राजीव जोशी, राजेश शर्मा, सुमित महाजन, विजय महाजन, सुखदेव ब्याला, बालवीर सागर, रेनू महाजन, स्वाति कपूर, हरजोत कौर और बबली समेत समिति के कई सदस्य मौजूद थे। अमृतसर| ग्लोबल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट, अमृतसर में लोहड़ी का त्यौहार मनाया। इस दौरान छात्रों ने पारम्परिक गीतों से समां बांधा और छात्रों, महिला स्टाफ ने लोहड़ी के अलाव के चारों ओर गिद्दा डाला। ग्लोबल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के चेयरमैन डॉ. बीएस चंदी के साथ कैंपस डायरेक्टर डॉ. एमएस सैनी, डॉ. पीके शर्मा डीन (स्टूडेंटस वेलफेयर), डॉ. मनिंदर सिंह, प्रो. चरणजीत सिंह, प्रो. डीएस भाम्बरा, प्रो. अमित हसीजा, प्रो. एसके अरोड़ो, एमएल लूना, डीनज, एचओडीज, अध्यापकों, कर्मचारियों एवं बड़ी संख्या में छात्रों ने समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर ग्लोबल इंस्टीट्यूट के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन ने सभी को लोहड़ी की शुभकामनाएं दी। अमृतसर | सियाराम सिल्क मिल्स लिमिटेड की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी लोहड़ी के पर्व पर पंजाब हिमाचल और जम्मू के लोगों में मुफ्त पतंगे बांटी गई। इस अवसर पर कंपनी के एजेंट गौरव मल्होत्रा ने सभी लोगों को लोहड़ी की शुभकामनाएं दी और चाइना डोर का पूर्ण बहिष्कार करने की अपीस की। उन्होंने लोगों को चाइना डोर के कारण हो रही दुर्घटनाओं के बारे में जानकारी दी और देते हुए रिवायती डोर से ही पतंगे उड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि चाइना डोर मानव के साथ – साथ पशु- पक्षियों के लिए भी हानिकारक है । इसलिए इसका प्रयोग न करें और अपने आसपास के लोगों को भी इसका प्रयोग न करने के लिए प्रेरित करें। झब्बाल | लोहड़ी एक प्रसिद्ध त्यौहार है जो हर साल पोह की आखिरी रात को मनाया जाता है। इस मौके पर पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित आर्य रतन पूनम सूरी, चेयरमैन महेश चोपड़ा, पंजाब जोन सी के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. मैडम अंजना गुप्ता, जेआरएस डीएवी पब्लिक स्कूल झब्बाल मैनेजर डॉ. नीरा शर्मा, स्कूल प्रिंसिपल अश्वनी कुमार के कुशल नेतृत्व में लोहड़ी का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने गीत, कविताएं और नृत्य प्रस्तुत किए। इस दौरान बच्चों को लोहड़ी के त्यौहार के बारे में जानकारी दी गई। चोहला साहिब| शाह हरबंस सिंह इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल रानी वाला में लोहड़ी का त्यौहार मनाया गया। स्कूल प्रबंधन, प्रिंसिपल, स्टाफ और छात्रों ने अलाव जलाकर लोहड़ी उत्सव की शुरुआत की। बच्चों ने लोहड़ी की परंपरा से जुड़े लोक गीत, भांगड़ा, गिद्दा प्रस्तुत किया, वहीं स्कूल के शिक्षकों ने भी लोहड़ी की खुशियां साझा करते हुए गिद्दा, बोलियां और लोक गीत प्रस्तुत किए। स्कूल के गुलविंदर सिंह संधू, शैक्षिक निदेशक नवदीप कौर संधू, निदेशक डॉ. हरकीरत कौर संधू, मदन पथनी और प्रिंसिपल निर्भय सिंह संधू ने कहा कि हमें बेटों के साथ-साथ बेटियों की भी लोहड़ी मनानी चाहिए। उन्होंने बच्चों को चाइना डोर का इस्तेमाल न करने के लिए प्रेरित किया। अमृतसर|”होली हार्ट स्कूल में लोहड़ी का पर्व मनाया गया। इस दौरान चेयरमैन महोदन विजय सेठ, डायरेक्टर अंजना सेठजी की उपस्थिति में प्रिंसिपल विक्रम सेठ, प्रिंसिपल शिल्पा सेठ और समस्त स्टाफ ने पारंपरिक भुग्गा जलाकर मूंगफली, तिल, गन्ने के अर्ग से दिया। आर्ट- विभाग और शिक्षकों ने विद्यालय को रंग-बिरंगे लोहड़ी से संबंधित चित्रों, पतंगों और काव्यात्मक पंक्तियों से सुसज्जित किया गया। संगीत विभाग के अध्यापकों ने सुंदर-मुंदरिए’ जैसे प्रचलित गीत गाकर इस पर्व से जुड़े इतिहास को दोहराया। चेयरमैन विजय सेठ ने इस पर्व की मर्यादा व परम्परा को कायम रखने और चाइना डोर का प्रयोग न करने का संदेश दिया। अमृतसर | जगत ज्योति स्कूल, एयरपोर्ट रोड में लोहड़ी का त्यौहार निर्देशक मुकेश पुरी की अध्यक्षता में मनाया गया। इस मौके पर स्कूल का स्टाफ एवं प्रिंसिपल खुशबू पुरी उपस्थित रहे। निर्देशक मुकेश पुरी ने कहा कि लोहड़ी का पर्व हमारी संस्कृति और आपसी भाइचारे का प्रतीक है। उन्होंने कहा है कि हमें अपनी नई पीढ़ी को सभ्यता और संस्कृति के साथ जोड़े रखना है। इस दौरान बच्चों ने बोलिया, गिद्ध और ढोल की थाप पर लोहड़ी पर्व मनाया। इस मौके पर संदीप कौर, पिंकी सूद, निधि शर्मा और स्टाफ के सभी सदस्य उपस्थित थे। अमृतसर| स्पेशल बच्चों के लिए पंजाब सरकार की ओर से अमृतसर में स्थापित किए इकलौते पहल सरकारी रिसोर्स सेंटर करमपुरा में डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी के निर्देशों पर लोहड़ी का त्यौहार मनाया गया। इसमें विशेष जरूरतों वाले बच्चों, स्कूल स्टाफा और पेरेंट्स ने शिरकत की। इस मौके पर जिला शिक्षा अफसर एलिमेंट्री कंवलजीत सिंह और उप जिला शिक्षा अफसर इंदु बाला की ओर से बच्चों को बधाई दी गई। रिसोर्स सेंटर के सहायक इंचार्ज सुखराज सिंह समेत सभी स्टाफ की ओर से विद्यार्थियों को मूंगफली और रेवड़ियां बांटी गई। इस मौके पर परमिंदर सिंह, हरदयाल सिंह, अमन बहादुर मोर्या, संग्राम कुमार साहू, रीना मेहता, उर्मिला, रमा कुमारी आदि उपस्थित थे। अमृतसर | हिन्दू सभा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में लोहड़ी का पर्व विद्यार्थियों एवं स्टाफ ने धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया। स्टाफ ने भुग्गा जलाकर बच्चों में मूंगफली, रेवड़ी, फल आदि चीज़ें बांटी। प्रिंसिपल वरिद्र पाल एवं स्टाफ ने इस अवसर पर सभी की शुभकामनाएं मांगी एवं बच्चों को इस त्यौहार की महत्ता के बारे में बताया। चेयरमैन नरेश महाजन, सेक्रेटरी दीपक अरोड़ा ने इस अवसर पर स्कूल स्टाफ को अपनी तरफ से बधाई दी। अमृतसर| श्री गीता सेवा समिति की ओर से गीता भवन में लोहड़ी पर्व मनाया गया। इस दौरान समिति के प्रधान राजीव जोशी प्रतिभा शर्मा और विनीत शर्मा मुख्य रूप से शामिल हुए। उन्होंने पूर्ण रीति-रिवाज से लोहड़ी का भुग्गा जलाकर पूजा अर्चना की। वहीं लोहड़ी का शुभारंभ नित्य शर्मा और अभिराज के जन्मदिन का केक काटकर उन्हें बधाई दी गई। वहीं सारे गीता भवन को रंग बिरंगी पतंगों से सजाया गया। इस मौके पर चेयरमैन रजिंदर शर्मा, राजीव जोशी, राजेश शर्मा, सुमित महाजन, विजय महाजन, सुखदेव ब्याला, बालवीर सागर, रेनू महाजन, स्वाति कपूर, हरजोत कौर और बबली समेत समिति के कई सदस्य मौजूद थे। अमृतसर| ग्लोबल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट, अमृतसर में लोहड़ी का त्यौहार मनाया। इस दौरान छात्रों ने पारम्परिक गीतों से समां बांधा और छात्रों, महिला स्टाफ ने लोहड़ी के अलाव के चारों ओर गिद्दा डाला। ग्लोबल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के चेयरमैन डॉ. बीएस चंदी के साथ कैंपस डायरेक्टर डॉ. एमएस सैनी, डॉ. पीके शर्मा डीन (स्टूडेंटस वेलफेयर), डॉ. मनिंदर सिंह, प्रो. चरणजीत सिंह, प्रो. डीएस भाम्बरा, प्रो. अमित हसीजा, प्रो. एसके अरोड़ो, एमएल लूना, डीनज, एचओडीज, अध्यापकों, कर्मचारियों एवं बड़ी संख्या में छात्रों ने समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर ग्लोबल इंस्टीट्यूट के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन ने सभी को लोहड़ी की शुभकामनाएं दी। अमृतसर | सियाराम सिल्क मिल्स लिमिटेड की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी लोहड़ी के पर्व पर पंजाब हिमाचल और जम्मू के लोगों में मुफ्त पतंगे बांटी गई। इस अवसर पर कंपनी के एजेंट गौरव मल्होत्रा ने सभी लोगों को लोहड़ी की शुभकामनाएं दी और चाइना डोर का पूर्ण बहिष्कार करने की अपीस की। उन्होंने लोगों को चाइना डोर के कारण हो रही दुर्घटनाओं के बारे में जानकारी दी और देते हुए रिवायती डोर से ही पतंगे उड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि चाइना डोर मानव के साथ – साथ पशु- पक्षियों के लिए भी हानिकारक है । इसलिए इसका प्रयोग न करें और अपने आसपास के लोगों को भी इसका प्रयोग न करने के लिए प्रेरित करें। झब्बाल | लोहड़ी एक प्रसिद्ध त्यौहार है जो हर साल पोह की आखिरी रात को मनाया जाता है। इस मौके पर पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित आर्य रतन पूनम सूरी, चेयरमैन महेश चोपड़ा, पंजाब जोन सी के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. मैडम अंजना गुप्ता, जेआरएस डीएवी पब्लिक स्कूल झब्बाल मैनेजर डॉ. नीरा शर्मा, स्कूल प्रिंसिपल अश्वनी कुमार के कुशल नेतृत्व में लोहड़ी का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने गीत, कविताएं और नृत्य प्रस्तुत किए। इस दौरान बच्चों को लोहड़ी के त्यौहार के बारे में जानकारी दी गई। चोहला साहिब| शाह हरबंस सिंह इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल रानी वाला में लोहड़ी का त्यौहार मनाया गया। स्कूल प्रबंधन, प्रिंसिपल, स्टाफ और छात्रों ने अलाव जलाकर लोहड़ी उत्सव की शुरुआत की। बच्चों ने लोहड़ी की परंपरा से जुड़े लोक गीत, भांगड़ा, गिद्दा प्रस्तुत किया, वहीं स्कूल के शिक्षकों ने भी लोहड़ी की खुशियां साझा करते हुए गिद्दा, बोलियां और लोक गीत प्रस्तुत किए। स्कूल के गुलविंदर सिंह संधू, शैक्षिक निदेशक नवदीप कौर संधू, निदेशक डॉ. हरकीरत कौर संधू, मदन पथनी और प्रिंसिपल निर्भय सिंह संधू ने कहा कि हमें बेटों के साथ-साथ बेटियों की भी लोहड़ी मनानी चाहिए। उन्होंने बच्चों को चाइना डोर का इस्तेमाल न करने के लिए प्रेरित किया। अमृतसर|”होली हार्ट स्कूल में लोहड़ी का पर्व मनाया गया। इस दौरान चेयरमैन महोदन विजय सेठ, डायरेक्टर अंजना सेठजी की उपस्थिति में प्रिंसिपल विक्रम सेठ, प्रिंसिपल शिल्पा सेठ और समस्त स्टाफ ने पारंपरिक भुग्गा जलाकर मूंगफली, तिल, गन्ने के अर्ग से दिया। आर्ट- विभाग और शिक्षकों ने विद्यालय को रंग-बिरंगे लोहड़ी से संबंधित चित्रों, पतंगों और काव्यात्मक पंक्तियों से सुसज्जित किया गया। संगीत विभाग के अध्यापकों ने सुंदर-मुंदरिए’ जैसे प्रचलित गीत गाकर इस पर्व से जुड़े इतिहास को दोहराया। चेयरमैन विजय सेठ ने इस पर्व की मर्यादा व परम्परा को कायम रखने और चाइना डोर का प्रयोग न करने का संदेश दिया। अमृतसर | जगत ज्योति स्कूल, एयरपोर्ट रोड में लोहड़ी का त्यौहार निर्देशक मुकेश पुरी की अध्यक्षता में मनाया गया। इस मौके पर स्कूल का स्टाफ एवं प्रिंसिपल खुशबू पुरी उपस्थित रहे। निर्देशक मुकेश पुरी ने कहा कि लोहड़ी का पर्व हमारी संस्कृति और आपसी भाइचारे का प्रतीक है। उन्होंने कहा है कि हमें अपनी नई पीढ़ी को सभ्यता और संस्कृति के साथ जोड़े रखना है। इस दौरान बच्चों ने बोलिया, गिद्ध और ढोल की थाप पर लोहड़ी पर्व मनाया। इस मौके पर संदीप कौर, पिंकी सूद, निधि शर्मा और स्टाफ के सभी सदस्य उपस्थित थे। अमृतसर| स्पेशल बच्चों के िलए पंजाब सरकार की ओर से अमृतसर में स्थापित िकए इकलौते पहल सरकारी रिसोर्स सेंटर करमपुरा में डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी के निर्देशों पर लोहड़ी का त्यौहार मनाया गया। इसमें विशेष जरूरतों वाले बच्चों, स्कूल स्टाफा और पेरेंट्स ने शिरकत की। इस मौके पर जिला शिक्षा अफसर एलिमेंट्री कंवलजीत िसंह और उप जिला शिक्षा अफसर इंदु बाला की ओर से बच्चों को बधाई दी गई। रिसोर्स सेंटर के सहायक इंचार्ज सुखराज िसंह समेत सभी स्टाफ की ओर से विद्यार्थियों को मूंगफली और रेवड़ियां बांटी गई। इस मौके पर परमिंदर िसंह, हरदयाल सिंह, अमन बहादुर मोर्या, संग्राम कुमार साहू, रीना मेहता, उर्मिला, रमा कुमारी आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *