स्कूलों में उपभोक्ता क्लब गठित करने की मांग

बांसवाड़ा| अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत बांसवाड़ा के प्रतिनिधि मंडल ने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष हकरू मईड़ा से भेंटकर सरकारी स्कूल कॉलेजों में उपभोक्ता क्लब गठित करने की मांग की है। पंचायत के प्रतिनिधियों ने प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर मईड़ा का उपरणा ओढ़ाकर व माला पहनाकर स्वागत किया। प्रति​निधि मंडल ने जनजाति क्षेत्र में ग्राहकों के हितों और अधिकारों के संरक्षण, जन जागरण के लिए प्रदेश व टीएसपी क्षेत्र के सीनियर स्कूलों व कॉलेजों में उपभोक्ता क्लब गठित करने, जनजाति क्षेत्र में उपभोक्ता प्रतितोष आयोग में परिवादों को प्रस्तुत करने के लिए मार्गदर्शन और प्रशिक्षण केंद्रों की स्थापना करने, बजट राशि दिलाने, जिला उपभोक्ता संरक्षण परिषद में स्वयंसेवी ग्राहक संगठनों के प्रतिनिधियों को मनोनीत कराने, नियमित बैठकें कराने की मांग रखी। प्रतिनिधि मंडल ने ग्राहक पंचायत का साहित्य भेंट किया। इस दौरान प्रांत सह सचिव लक्ष्मीकांत भावसार, जिलाध्यक्ष बाबूलाल गर्ग, सचिव खुश व्यास, उपाध्यक्ष एडवोकेट दिनेश जोशी, जिला संगठन मंत्री गजेंद्र प्रसाद गौड़ मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *