स्कूलों में देश का भविष्य सुरक्षित है : डॉ. प्रीति

अमृतसर | सेंट सारंगधर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में गीता जयंती धूमधाम से मनाई गई। प्रार्थना सभा में बच्चों ने गीता के श्लोकों का उच्चारण किया तथा गायत्री हाउस की इंचार्ज बबीता तथा वीना ने गीता सार संस्करण पर बच्चों का उद्बोधन किया। इस अवसर पर विवेकानंद केंद्र से जिला संयोजिका डॉ. रजनी डोगरा तथा संयोजिका कंचन भाटिया उपस्थित थी। विशेष अतिथि के रूप में देव हॉस्पिटल से डॉ. प्रीति देव इस अवसर पर शामिल हुई, जिन्होंने स्कूल में दिए जा रहे संस्कारों, अनुशासन व सुनियोजित शिक्षा प्रणाली की भरपूर सराहना की और कहा कि ऐसे स्कूलों में देश का भविष्य सुरक्षित है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *