स्कूलों में हर शनिवार को मनाएंगे नो प्लास्टिक डे:बच्चों को करेंगे जागरूक, प्लास्टिक से होने वाले के नुकसान के बारे में बताएंगे

शिक्षा विभाग ने नई पहल की हैं। अब प्रत्येक शनिवार को प्राइवेट स्कूलों में नो- प्लास्टिक डे मनाया जाएगा। इससे बच्चों में प्लास्टिक को लेकर जागरूकता आएगी। इस संबंध में स्कूल शिक्षा जयपुर के संयुक्त निदेशक ने निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत स्कूलों के दो सौ मीटर की परिधि क्षेत्र को सिंगल यूज प्लास्टिक फ्री जोन बनाया जाएगा। हर शनिवार को एक कालांश में नो प्लास्टिक डे मनाया जाएगा। जिसमें बच्चों को सिंगल यूज प्लास्टिक के नुकसान के बारे में बताया जाएगा। विद्यार्थियों और कार्मिकों को रोगों से मुक्त रखने के लिए प्रत्येक सप्ताह स्वच्छता अभियान भी आयोजित होगा। अभियान के तहत प्रार्थना सभा में विद्यालय एवं परिसर को स्वच्छ रखने के लिए विद्यार्थियों और कार्मिकों को जागरूक किया जाएगा। विभाग के अधीन किसी भी कार्यालय-विद्यालय में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करना भी सुनिश्चित किया जाएगा। गौरतलब है कि सरकारी और गैर सरकारी विद्यालय में पहले से सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाया गया है। मगर जागरूकता के अभाव में अभियान सफल नहीं हो रहा। ऐसे में विभाग ने स्वच्छता अभियान शुरू करने का निर्णय लिया। शिक्षा विभाग ने प्रत्येक शनिवार को नो-बैग डे के अवसर पर एक कालांश सिंगल यूज प्लास्टिक को प्रतिबंधित करने के महत्व को समझाने के लिए रखा है। जिसमें प्रत्येक शनिवार को नो-प्लास्टिक डे भी मनाया जाएगा। जिसके माध्यम से विद्यार्थियों को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग स्वयं के और परिवारजनों को नहीं करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी मनोज ढाका ने बताया कि इस संबंध में आगे से निर्देश मिले है। हर शनिवार को एक कलांश में नो प्लास्टिक डे मनाया जाएगा। बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *