जालंधर | लाडोवाली रोड स्थित स्कूल ऑफ एमिनेंस के एनएसएस यूनिट की ओर से स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई गई। माई भारत जालंधर व यूथ सर्विसेज विभाग जालंधर के सहयोग से नेशनल यूथ डे पर सेमिनार आयोजित किया गया। प्रोग्राम ऑफिसर सुखविंदर कुमार ने कहा कि यह दिन स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन को समर्पित है, जिन्होंने भारत की समृद्ध संस्कृति, नैतिक मूल्यों, इतिहास और विरासत को दुनिया के सामने प्रस्तुत किया। उन्होंने भारत के युवाओं को दुनिया के लिए आदर्श युवा बनने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने स्वामी विवेकानंद के जीवन परिचय पर भाषण भी प्रस्तुत किए। वहीं हमसफर यूथ क्लब के प्रेसिडेंट रोहित भाटिया को स्पेशल गेस्ट के तौर पर शामिल किया गया, जिन्हें मिनिस्ट्री ऑफ यूथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स, माई भारत जालंधर की ओर से ‘डिस्ट्रिक्ट यूथ आइकॉन’ सम्मान से नवाजा गया। इस मौके पर प्रिंसिपल डॉ. योगेश कुमार ने भी अपने विचार रखे और बच्चों को स्वामी विवेकानंद के जीवन के बारे में बताया। कुलविंदर कुमार ने अपने आर्मी ट्रेनिंग के अनुभव बच्चों के साथ साझा किए।


