स्कूल और क्रिकेट अकादमी का मालिक दो साल से भोपाल-इंदौर में कर रहा था एमडी ड्रग्स की सप्लाई

भोपाल के सेंट माइकल स्कूल और सेंट माइकल क्रिकेट अकादमी के मालिक अबान शकील को ड्रग तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि वह अपनी थार गाड़ी से भोपाल और इंदौर के पब-लाउंज में एमडी ड्रग्स सप्लाई करता था। इंदौर क्राइम ब्रांच ने उसे कनाडिया इलाके से उस समय पकड़ा, जब वह ड्रग की डिलीवरी लेने पहुंचा था। तलाशी में उसकी थार से 5.5 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की गई। पुलिस के अनुसार, अबान एक ग्राम एमडी ड्रग 8 हजार रु. में खरीदकर उसे 10 हजार रुपए तक में बेचता था। गुरुवार को उसे इंदौर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में अबान की ओर से 7-8 वकील पैरवी करने पहुंचे थे। एडिशनल डीसीपी क्राइम राजेश दंडोतिया के अनुसार, 13 जनवरी को मुखबिर से सूचना मिली थी। इसके बाद घेराबंदी कर यह कार्रवाई की गई। जांच में सामने आया है कि अबान खुद भी एमडी ड्रग्स लेता था। करोड़ों की कोठी, लग्जरी कारें
अबान कोहेफिजा इलाके में सैफिया कॉलेज मैदान के पास आधा एकड़ में बनी करोड़ों रुपए की कोठी में रहता है। घर के पोर्च में लग्जरी गाड़ियों की लाइन लगी रहती है। सेंट माइकल स्कूल के संचालन में उसकी बहन भी सहयोगी है। अबान का उठना-बैठना नए भोपाल के क्लब और लाउंज में था। पिता थे नामी बॉडी बिल्डर
अबान के पिता शकील मध्यप्रदेश के पुराने और नामी बॉडी बिल्डर रहे हैं। कोरोना काल में उनकी मौत हो गई थी। शकील ने ही सेंट माइकल स्कूल और क्रिकेट अकादमी की नींव रखी थी। इस अकादमी से रणजी और स्टेट स्तर तक के खिलाड़ी निकले हैं। पब-लाउंज में करता था सप्लाई, MD ड्रग्स के साथ गिरफ्तार

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *