झारखंड के स्कूलों में बच्चों को सुरक्षित, संवेदनशील व समावेशी माहौल देने की दिशा में ठोस कदम उठाए गए हैं। राज्यस्तरीय समेकन कार्यक्रम में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने ये बातें कहीं। कहा कि स्कूल केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि बच्चों के सुरक्षित भविष्य की नींव होते हैं। मौके पर बाल संरक्षण विशेषज्ञ डॉ. बलराम, प्रतिज्ञा के सचिव अजय कुमार, अध्यक्ष रश्मि लाल व अन्य लोग मौजूद थे।


