तरौद | छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष महोत्सव हर दिन हर घर आयुर्वेद कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला तरौद में योगाचार्य राजेश टांडे ने बच्चों को योगाभ्यास कराया गया। इस दौरान योग के महत्व के बारे में बताते हुए विभिन्न बीमारियों में इसके उपयोग की जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक एवं ग्राम के सरपंच व पंच उपस्थित रहे।


