स्कूल के पास मुख्य सड़क से अवैध कब्जा हटाया गया:स्कूल प्रबंधन ने SDM से की थी शिकायत, कटघोरा नगर पालिका ने की कार्रवाई

कटघोरा नगर के मेन रोड पर बढ़ते अतिक्रमण को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। एसडीएम तन्मय खन्ना के निर्देश पर नगर पालिका परिषद ने शहीद वीर नारायण चौक के पास अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान एसडीएम तन्मय खन्ना और नगर पालिका के सीएमओ मुद्रिका प्रसाद तिवारी मौके पर मौजूद रहे। यह कार्रवाई नगर के सबसे व्यस्त चौराहे पर स्थित गर्ल्स स्कूल के सामने की गई। स्कूल के गेट के ठीक सामने लंबे समय से दुकानों का अवैध कब्जा था। जिससे स्कूल आने-जाने वाली छात्राओं और शिक्षिकाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। स्कूल प्रबंधन ने इस संबंध में एसडीएम और नगर पालिका को शिकायत की थी। शिकायत के बाद कार्रवाई के आदेश इसके बाद तत्काल कार्रवाई के आदेश जारी किए गए। नगर पालिका सीएमओ मुद्रिका प्रसाद तिवारी ने बताया कि कटघोरा मेन रोड पर स्कूल-कॉलेज और आसपास सड़क किनारे कपड़े, मनिहारी और सब्जी सहित अन्य व्यवसाय की दुकानें संचालित की जा रही थीं। इन दुकानदारों को पहले भी समझाइश दी गई थी, लेकिन वे नहीं माने। 8 से 9 दुकानों को हटाया गया इसके बाद लगभग 8 से 9 दुकानों को हटाया गया। सीएमओ ने यह भी बताया कि आने वाले दिनों में बस स्टैंड सहित अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी अतिक्रमण के खिलाफ ऐसी ही कार्रवाई की जाएगी। कटघोरा मेन रोड पर कुछ अन्य दुकानों को भी नोटिस जारी किए गए हैं और उन्हें स्वयं कब्जा हटाने को कहा गया है। अन्यथा जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। पहले भी की जा चुकी है कार्रवाई बता दें कि कुछ दिनों पहले कोरबा नगर निगम के बुधवारी चौक, घंटा घर चौक और सुभाष चौक सहित अन्य सड़क किनारे लगाए जाने वाले कंबल, कपड़े और ठेले हटाने की कार्रवाई की गई थी। हालांकि, उस कार्रवाई के बाद फिर से दुकानें संचालित होने लगी हैं, जिससे सड़क हादसों की संभावना बनी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *