लुधियाना| रक्षाबंधन पर बीसीएम आर्य स्कूल के स्टूडेंट्स ने टर्मलापुरी स्थित सुधार गृह का दौरा कर कैदियों को राखी बांधी और मिठाइयां व फल वितरित किए। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रबंधक विप्रा कालिया और शैक्षिक पर्यवेक्षक डॉ. वंसिका शर्मा ने किया। इस दौरान सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष गुरजीत सिंह रैना, डीसीपीओ रस्सी, अधीक्षक हरमन सिंह, सहायक अजीत बत्ता, काउंसलर मोहम्मद नदीम और लेखक विक्रम सिंह ने बच्चों का स्वागत किया। अधिकारियों ने इस पहल की सराहना करते हुए उन्हें जिम्मेदार और समाज निर्माण से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। बीसीएम की पर्यावरणीय प्रतिबद्धता के तहत छात्रों ने मर्रिंगा के पौधे भेंट किए और परिसर में रोपे। डॉ. अनुजा कौरल ने बच्चों को परिवर्तन का दूत बने रहने का संदेश दिया।


