स्कूल के बाहर स्टंट, विंडो से लटके स्टूडेंट्स:बिश्रामपुर में फेयरवेल पार्टी के बाद छात्रों ने चलती कार पर किया डांस, वीडियो वायरल

बिश्रामपुर के राजकुमार पब्लिक स्कूल में 10वीं और 12वीं के छात्रों की फेयरवेल पार्टी के बाद कुछ छात्रों ने सड़क पर जमकर उत्पात मचाया। बुधवार को हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि छात्र चलती कार की खिड़कियों से बाहर लटक कर डीजे की धुन पर नाच रहे हैं। कुछ छात्र कार की छत पर भी खतरनाक स्टंट करते नजर आ रहे हैं। छात्रों ने खुलेआम यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाई इस दौरान यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाई गईं। स्थानीय पुलिस की अनुपस्थिति में छात्रों ने इस तरह के जोखिम भरे कारनामे किए। छात्रों ने खुद ही इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया। मामला विश्रामपुर थाना क्षेत्र का है। इस तरह की गतिविधियां न केवल छात्रों की सुरक्षा के लिए खतरा है, बल्कि अन्य वाहन चालकों के लिए भी जोखिम पैदा करती हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *