स्कूल के लाइब्रेरी में मिला इंडियन रैट स्नेक, Video:पेंड्रा में सर्प मित्र ने सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा; बच्चे सुरक्षित

पेंड्रा के मल्टीपर्पस स्कूल की लाइब्रेरी में शुक्रवार (26 सितंबक) को इंडियन रैट स्नेक (चूहे वाला सांप) मिलने से हड़कंप मच गया। किताबों के पीछे छिपा सांप दिखाई देने पर बच्चों और स्टाफ में अफरा-तफरी फैल गई। स्कूल प्रशासन ने तुरंत सर्प मित्र को सूचना दी। सूचना मिलते ही सर्प मित्र द्वारिका कोल मौके पर पहुंचे। उन्होंने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित पकड़ा। बाद में उसे जंगल में ले जाकर छोड़ दिया गया। चूहे और छोटे जीव होते है भोजन इस सफल रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बच्चों और स्टाफ ने राहत की सांस ली। स्कूल प्रबंधन ने सर्प मित्र द्वारिका कोल के प्रयासों की सराहना की। इंडियन रैट स्नेक जहरीला नहीं होता और आमतौर पर इंसानों के लिए सुरक्षित माना जाता है। इनका मुख्य भोजन चूहे और छोटे जीव होते हैं, जिसके कारण ये अक्सर ऐसी जगहों पर पहुंच जाते हैं जहां किताबें या कागज अधिक होते हैं। बच्चों को सतर्क रहने की सलाह दी गई विशेषज्ञों के अनुसार, ऐसे मामलों में घबराने के बजाय तुरंत विशेषज्ञों को सूचित करना चाहिए। घटना के बाद स्कूल प्रशासन ने लाइब्रेरी सहित पूरे परिसर की गहन जांच कराई। बच्चों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। स्कूल प्रशासन बच्चों और अभिभावकों की सुरक्षा को लेकर और भी सतर्क हो गया है तथा अतिरिक्त सुरक्षा कदम उठाने की बात कही जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *