स्कूल के वार्षिक खेल दिवस में दिखा जोश और जुनून:छात्रों ने सूर्य नमस्कार से लेकर कबड्डी तक में दिखाया दम, अभिभावकों ने भी की शिरकत

यूनियन फुटबॉल क्लब, रामनिवास बाग में आचार्य भिक्षु पब्लिक स्कूल का तीसरा वार्षिक खेल दिवस उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बसंत पंचमी के अवसर पर सरस्वती पूजन और गणेश वंदना से हुई। छात्रों ने चीयर डांस से कार्यक्रम को रंगीन बनाया। इसके बाद सूर्य नमस्कार का प्रभावशाली प्रदर्शन किया गया, जिसमें छात्रों ने अपनी फिटनेस और लचीलेपन का परिचय दिया। कराटे प्रदर्शन और पिरामिड फॉर्मेशन ने छात्रों के अनुशासन और टीमवर्क को दर्शाया। स्कूल के चारों हाउस – रेड, येलो, ग्रीन और ब्लू की भव्य मार्च-पास्ट के साथ खेल प्रतियोगिताओं की औपचारिक शुरुआत हुई। राष्ट्रपति डॉ. नरेश मेहता सहित स्कूल प्रबंधन के वरिष्ठ सदस्यों ने गुब्बारे छोड़कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। महासचिव प्रो. डॉ. एस सी बर्डिया ने अपने संबोधन में खेलों के माध्यम से चरित्र निर्माण और टीम भावना के विकास पर जोर दिया। कार्यक्रम में 100 मीटर (लड़कों) और 50 मीटर (लड़कियों) की दौड़, रिले रेस, हैडल रेस और मेंढ़क कूद जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कबड्डी का फाइनल मैच दिन का सबसे रोमांचक क्षण रहा। रस्साकशी में शिक्षकों की भागीदारी ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। समारोह में छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी ने इसे यादगार बना दिया। यहां देखें फोटोज

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *