स्कूल के 8 नए स्मार्ट रूम और 1 लाइब्रेरी का विधायक भोला ने उद्घाटन किया

लुधियाना| सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल बस्ती जोधेवाल में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा शुरू की गई पंजाब शिक्षा क्रांति लहर के तहत, शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के दिशा निर्देश अनुसार ज़िला शिक्षा अधिकारी डिंपल मदान के नेतृत्व में 73.81 लाख रुपए की लागत से बनाए गए 8 नए स्मार्ट क्लास रूम और 1 लाइब्रेरी का विधायक दलजीत सिंह ग्रेवाल भोला ने उद्घाटन किया। इस अवसर पर मेयर प्रिंसीपल इंदरजीत कौर ने भी विशेष तौर पर उपस्थित हो कर विद्यार्थियों को प्रोत्साहन और बधाई दी। विधायक भोला ने आप सरकार की शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति वचनबद्धता को दोहराया ओर लोगों से अपील की कि वे नशे के विरुद्ध युद्ध में सरकार का साथ दें और साथ ही अधिक से अधिक पेड़ लगाएं। इस अवसर पर ब्लॉक नोडल अधिकारी मांगट, जसविंदर सिंह, पूजा त्रेहन, अमिता गोयल भी मौजूद थे। प्रधानाचार्या तेज वरिंदर कौर, लेक्चरर यशपाल सिंह, लेक्चरर रछमिंदर पाल कौर, हरजीत कौर तथा अन्य सभी लेक्चररों, अध्यापकों और विद्यार्थियों द्वारा अतिथिगण का भव्य स्वागत किया। विद्यार्थियों को सिलाई मशीनें और वोकेशनल किट भी बांटी गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *