स्कूल खुलते ही नाभा में बच्चों से भरी बस पलटी:रास्ता खराब होने के कारण नाले में जा गिरी; 20 स्टूडेंट्स सुरक्षित निकाले

पंजाब में स्कूलों के खुलते ही स्टूडेंट्स के साथ भरी बस के साथ बड़ा हादसा हो गया। नाभा के नजदीक एक प्राइवेट स्कूल की बस अचानक सड़क से फिसलकर किनारे बने नाले में जा गिरी। बस में करीब 20 छात्र सवार थे, जो रोज की तरह स्कूल जा रहे थे। आसपास के लोगों और राहगीरों ने स्टूडेंट्स को बाहर निकाला। स्थानीय लोगों ने बस का शीशा तोड़कर सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। सौभाग्य से सभी स्टूडेंट्स सुरक्षित बच गए। हालांकि, कुछ बच्चों को मामूली चोटें आईं, जिनका तुरंत इलाज कराया गया। ककराला-दुल्लदी मार्ग से गुजर रही थी बस जानकारी के अनुसार यह बस इंडो ब्रिटिश प्राइवेट स्कूल, नाभा की थी और सुबह बच्चों को लेकर पिंड ककराला-दुल्लदी मार्ग से स्कूल की ओर आ रही थी। इसी दौरान सामने से एक वाहन आने पर ड्राइवर ने बस को किनारे करने की कोशिश की और अनियंत्रित होकर बस नाले में पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्कूल स्टाफ मौके पर पहुंच गए। अभिभावकों ने निकाला स्कूल प्रशासन पर गुस्सा हादसे की जानकारी मिलते ही अभिभावक भी घटनास्थल पर पहुंच गए। बच्चों को सुरक्षित देखकर उन्होंने राहत की सांस ली, लेकिन साथ ही स्कूल प्रबंधन और बस मालिकों की लापरवाही पर गुस्सा भी जताया। ग्रामीणों का कहना है कि आए दिन इस तरह की प्राइवेट बसें बिना किसी जांच और सुरक्षा मानकों की परवाह किए बच्चों को ढोती हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की कि प्राइवेट स्कूल बसों की नियमित जांच हो और सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *