स्कूल परिसर में अतिक्रमण, ग्रामीणों ने जड़ा ताला:कार्रवाई न होने पर पालक और बच्चे धरने पर बैठे

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मगरलोड ब्लॉक स्थित ग्राम सौंगा में स्कूल परिसर में अतिक्रमण के विरोध में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। शुक्रवार को ग्रामीणों, पालकों और स्कूली बच्चों ने स्कूल में ताला जड़ दिया और धरने पर बैठ गए। उनका आरोप है कि स्कूल परिसर में एक व्यक्ति ने अतिक्रमण कर घर बना लिया है, जिस पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। सूचना मिलने पर तहसीलदार और मगरलोड पुलिस मौके पर पहुंची। यह धरना प्रदर्शन कई घंटों तक चला। अधिकारियों के आश्वासन के बाद प्रदर्शन को स्थगित कर दिया गया। अतिक्रमण कर बाड़ी का निर्माण सौंगा स्कूल की बाउंड्री वॉल के अंदर गांव के ही एक व्यक्ति ने लंबे समय से अतिक्रमण कर रखा है। उसने वहां पर बाड़ी भी बना ली है। ग्रामीणों के अनुसार, इस अतिक्रमण की शिकायत कई बार की जा चुकी है और यह मामला न्यायालय में भी चला। मामला कोर्ट में भी गया ग्रामीणों का कहना है कि अतिक्रमण करने वाले व्यक्ति को लगातार समझाया जाता है, फिर भी वह अतिक्रमण नहीं हटा रहा है। वह तीन बार केस हार चुका है, लेकिन हर बार अपील कर देता है, जिसकी वजह से अतिक्रमण हटाया नहीं जा सका है। ग्रामीणों के अनुसार, परिसर के अंदर अतिक्रमण के कारण कई स्कूल कार्यक्रम बाधित होते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *