स्कूल बस ने बुजुर्ग को कुचला, मौके पर ही मौत:ड्राइवर बस को लेकर हुआ फरार, मृतक की नहीं हुई शिनाख्त

भरतपुर के कोतवाली थाना इलाके में एक स्कूल बस ने एक साइकिल से जा रहे बुजुर्ग को बुरी तरह कुचल दिया। बुजुर्ग को कुचलने के बाद ड्राइवर बस को लेकर फरार हो गया। घटना में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बुजुर्ग के शव को आरबीएम अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। बुजुर्ग के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मौके पर पहुंचे कोतवाली थाने के ASI हरवीर सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि एक स्कूल की बस ने साइकिल से जा रहे बुजुर्ग को बुरी तरह टक्कर मार दी है। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मामले की जांच की जा रही है। उसके बाद पता लगेगा कि वह कौनसे स्कूल की बस थी। बुजुर्ग के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव की शिनाख्त होने के बाद पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की जाएगी। मृतक बुजुर्ग ने सफेद कुर्ता पजामा पहना हुआ है। उनकी साइकिल पर एक थैला लटका हुआ है। कुर्ता पजामा के ऊपर बुजुर्ग ने मैरून कलर की जैकेट पहनी हुई है। मृतक की उम्र लगभग 75 साल होगी। पुलिस रोड़ पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। जिससे स्कूल बस का पता लगाया जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *