बोकारो थर्मल | बोकारो थर्मल स्थित संत पॉल मार्डन स्कूल में सोमवार को स्कूली बच्चों एवं शिक्षकों ने मिलकर क्रिसमस गैदरिंग कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुखिया चंदना मिश्रा, बैंक के चीफ मैनेजर अमित कुमार, मैनेजर राम रतन प्रसाद, स्कूल के निदेशक सुरेश गायकवाड़ एवं प्राचार्य नाइजेल फिलिप्स ने संयुक्त रूप से किया। क्रिसमस गैदरिंग में स्कूली छात्र-छात्राओं ने काफी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों ने नृत्य एवं गीतों के माध्यम से प्रभु यीशु के जन्म की खुशियों को सभी के साथ साझा किया। बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने मौजूद सभी का मन मोह लिया।


