सादुलपुर | धानोठी छोटी गांव के राउमावि में कक्षा कक्ष निर्माण करवाने वाले भामाशाहों का सम्मान किया गया। प्राचार्या सुमन की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में भामाशाह कुलदीप पूनिया, बलवीर सिंह मेहरा व भूपसिंह पूनिया का सम्मान किया गया। सुंदरिया परिवार ने एक कक्षा कक्ष निर्माण करवाने की घोषणा की। कुलदीप सिंह महला ने भवन निर्माण में सहयोग के लिए 51 हजार रुपए देने की घोषणा की। कार्यक्रम में वरिष्ठ अध्यापक जगदीश प्रसाद को प्रेरक के रूप में तथा अध्यापिका सुमन को श्रेष्ठ शिक्षिका के रूप में सम्मानित किया गया। संचालन अध्यापक रघुवीर सिंह व दीपिका ने किया।


